Bharat Express DD Free Dish

आधार कार्ड धारकों की मौज! अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट होगी ये जानकारी, UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन

आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब आधार ऐप के ज़रिए ईमेल आईडी को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से करोड़ों यूजर्स को राहत मिलेगी और उन्हें अब इसके लिए 75 रुपये की फीस नहीं देनी होगी.

Aadhaar Card, UIDAI, Aadhaar Card Update

Aadhaar Card Update: अगर आप भी अपने आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट कराने की सोच रहे थे, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए ईमेल ID को फ्री में अपडेट करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है. अब आप 31 दिसंबर 2026 तक बिना एक भी पैसा खर्च किए अपने आधार में ईमेल ID अपडेट या बदलवा सकते हैं. यानी साल के अंत तक इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा.

UIDAI के इस फैसले से देश के करोड़ों आधार कार्ड धारकों को सीधा फायदा होने वाला है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए अब आपको आधार सेवा केंद्र के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में खड़े होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह काम चुटकियों में कर सकते हैं. अगर आपका आधार अभी तक ईमेल से लिंक नहीं है, या आप अपनी पुरानी ईमेल ID बदलना चाहते हैं, तो यह आपके पास सबसे अच्छा मौका है.

पहले जेब से ढीले करने पड़ते थे इतने रुपये

आपको बता दें कि इससे पहले आधार में ईमेल ID अपडेट कराने के लिए अच्छी-खासी फीस चुकानी पड़ती थी. UIDAI इसके लिए 75 रुपये चार्ज करता था और साथ में GST भी अलग से कटता था. लेकिन अब 31 दिसंबर 2026 तक इस सर्विस को पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है. आम जनता के लिए यह एक बड़ी बचत है, क्योंकि अब बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के डिजिटल माध्यम से यह काम हो जाएगा.

आधार में क्यों जरूरी है सही ईमेल ID?

आज के समय में बैंक खाता खुलवाना हो, इंश्योरेंस क्लेम करना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर कोई डिजिटल वेरिफिकेशन हर जगह आधार कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज है. ऐसे में अगर आपके आधार में सही और एक्टिव ईमेल ID लिंक होगी, तो आपको हर जरूरी अपडेट, ओटीपी और नोटिफिकेशन तुरंत मिल जाएंगे. इसके उलट, अगर ईमेल ID पुरानी या गलत हुई, तो आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड होने पर भी नहीं मिला मुफ्त इलाज? नोट कर लें ये नंबर, सीधे होगी अस्पताल पर कार्रवाई

घर बैठे कैसे करें अपडेट?

अपने फोन से ईमेल ID अपडेट करना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद आधार नंबर, फेस ऑथेंटिकेशन या जो भी वेरिफिकेशन का तरीका वहां दिया हो, उसकी मदद से लॉगइन कर लें.
  • ऐप के होमपेज पर आपको Update Aadhaar या Update Email Address का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें.
  • अब अपनी नई ईमेल ID डालें और स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करते हुए रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

जैसे ही आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होगी, आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिल जाएगा. इस नंबर को अपने पास संभालकर रखें, क्योंकि इसी की मदद से आप बाद में अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे कि आपकी ईमेल ID अपडेट हुई या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read