खेल

World Cup Final Match:  किले में तब्दील होगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 6 हजार सुरक्षाकर्मी और चेतक कमांडो की टीमें होंगी तैनात

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच को देखने के लिए बड़े-बड़े वीवीआईपी आने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे और टीम का हौसला बढ़ाएंगे. इसको लेकर स्टेडियम की भी कड़ी सुरक्षा की गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.

सीएम पटेल द्वारा की इस उच्च स्तरीय बैठक में न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई बल्कि साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन संबंधी को लेकर भी समीक्षा की गई.

किले में तब्दील होगा स्टेडियम

गुजरात के सीएमओ की तरफ से जानकारी दी गई कि पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्ल्स दोनों के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुचेंगे. स्टेडियम के सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसमें चेतक कमांडो की दो टीमें और बम निरोधक दस्ते की 10 टीमें रहेंगी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि सुरक्षा के लिए 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 3 हजार मैदान के अंदर ही मौजूद होंगे.इसके अलावा एनडीआरएफ की दो टीमें, चेतक कमांडो की दो टीमें और बम निरोधक दस्ते की 10 टीमें तैनात की जाएंगी.

मलिक ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल को लेकर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: प्रदूषण में मामूली सुधार के बाद हटाए गए GRAP-4 के प्रतिबंध, अब दिल्ली में फिर से चालू होंगी ये गतिविधियां

ट्रैफिक व्यवस्था भी बनेगी चुनौती

पुलिस ने बताया कि मेट्रो में रात 1 बजे तक लोग ट्रेवल कर सकेंगे. इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि ज्यादातर लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें. क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा टैफिक व्यवस्था को देखना जरुरी है. ऐसा माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबले को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago