Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप जल्द ला रहा नया फीचर, वॉइस नोट की तरह ही भेज सकेंगे वीडियो मैसेज

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने iOS और Android के लिए लेटेस्ट Beta वर्जन पर एक नए वीडियो मैसेज फीचर को टेस्ट करना शुरू कर दिया है। आने वाला नया फीचर वॉइस नोट की तरह ही होगा। यूजर्स जैसे वॉइस नोट व्हाट्सऐप मैसेज में भेजते हैं, वैसे ही अब 60 सेकेंड का वीडियो मैसेज भेज पाएंगे।

आपने अक्सर देखा या सुना होगा की आज के समय में व्हाट्सएप का इस्तेमाल हर कोई करता है. व्हाट्सएप एक ऐसा मैसेजिंग एप है जिसे काफी आसानी से हर एक शख्स इस्तेमाल कर लेता है. जिसे देखते हुए वॉट्सएप जल्द नया फीचर ला रहा है. हाल ही में वॉट्सएप ने अपने सबसे लेटेस्ट बीटा वर्जन में वीडियो संदेश को रोल आउट किया है. यह महत्तवपूर्ण सुविधा है जो वॉट्सएप यूजर्स को प्रदान कर रहा है. पहले तो कोई भी व्यक्ति अपने मैसेज को टाइप करने में रुची  रखता था, तो वह आसानी से ऑडियो संदेश भेज देता था,  लेकिन अब इस फीचर को बदल दिया गया है. जिसमें अब कोई भी वॉट्सएप यूजर वीडियो संदेश भेज सकता है. इसका मतलब है कि आप वॉट्सएप के माध्यम से वीडियो को देखने और सुनने की सुविधा है. यह सुविधा वॉट्सएप के इस लेटेस्ट अपडेट के साथ आ रही हैं जिसे iosऔर andriod यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है.

ये है वॉट्सएप का नया अपडेट

वॉट्सएप ने एक्सपीरिमेंटल फीचर्स जैसे एडिट बटन, ऑनलाइन उपस्थिति छिपाने की सुविधा,विशिष्ट लोगों से प्रोफाइल फोटो छिपाने की सुविधा, चैट लॉक, मल्टी-फोन सपोर्ट और अन्य कई सुविधाएं प्रदान की है. आपको बता दें कि इस लेटेस्ट अपडेट वर्जन में वीडियो संदेश सुविधा में iosके लिए वॉट्सएप बीटा के 23.12.0.71 और  android के लिए 2.23.13.4  में उपलब्ध है. इन लेटेस्ट वर्जन के माध्सम से यूजर वीडियो संदेशों को आसानी से भेज सकते है और वीडियो संदेशों को सीधे वॉट्सएप चैट में देख सकते हैं.

ये भी पढ़े:कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट: देश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें, अपने शहर के दाम

वॉट्सएप पर कैसे भेजे मैसेज

इस सुविधा की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे प्लेटफ़ॉर्म ने जटिल नहीं बनाया है. यह फ़ीचर बाकी ऐप्स के ऑडियो संदेश भेजने की प्रक्रिया के समान तरीके से काम करता है. प्रत्येक चैट बॉक्स में, आपको ऑडियो संदेश के जगह वीडियो संदेश भेजने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन की जगह वीडियो आइकन दिखाई देगा. यह आपको चयनित प्राप्तकर्ता को ऑडियो या वीडियो संदेश भेजने की सुविधा प्रदान करेगा. इससे आप आसानी से वीडियो संदेश भेज सकेंगे और चैट को और दिलचस्प बना सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital