Delhi Mahila Samridhi Yojana
Delhi Mahila Samridhi Yojana: हाल ही में दिल्ली में नई सरकार बनी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद सत्ता हासिल की है. भाजपा सरकार के गठन के बाद महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा किया था. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाओं के मन में यह सवाल था कि आखिर उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता कब से मिलेगी. इसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं दिल्ली सरकार कितनी राशि उनके खाते में भेजेगी?
इस दिन महिलाओं को मिल सकती है आर्थिक सहायता
मार्च का महीना त्योहारों और खास अवसरों से भरा हुआ है. इस महीने होली का त्योहार मनाया जाएगा, साथ ही 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा. इस बार यह दिन दिल्ली की महिलाओं के लिए और भी खास हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेज सकती है. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इस योजना का वादा किया था, जिसे अब लागू करने की तैयारी की जा रही है.
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली सरकार डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पात्र महिलाओं को 2500 रुपये देगी. हालांकि, इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा, बल्कि कुछ निर्धारित पात्रताओं को पूरा करने वाली महिलाओं को ही इसका फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: होली और ईद के चलते मार्च में कुल इतने दिन बैंकों में रहेंगी छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
इन महिलाओं को योजना का नहीं मिलेगा लाभ
जो महिलाएं या उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हैं.
जो महिलाएं या उनके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है.
जो महिलाएं केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं.
सरकार की ओर से जल्द ही इस योजना के क्रियान्वयन की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है, जिससे हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल सकेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

