Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आ गया Xiaomi का बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्ट टीवी, 13,999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे आप

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज़ मेटेलिक बॉडी और बेस-लेस डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है. सीरीज में 32 इंच का वेरिएंट 1366 x 768 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन, 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है.

Xiaomi स्मार्ट टीवी A

Xiaomi स्मार्ट टीवी A

Xiaomi ने भारत में स्मार्ट टीवी A सीरीज लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्ट टीवी सीरीज तीन स्क्रीन-साइज में आती है, जिसमें 32-इंच, 40-इंच और 43-इंच शामिल हैं. इसमें डॉल्बी ऑडियो,वर्चुअल एक्स और विविड पिक्चर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा, Xiaomi स्मार्ट टीवी में गूगल टीवी जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस सीरीज के टीवी को मेटल बिल्ड क्वालिटी से बनाया गया है, जो काफी मजबूत होता है.

Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज की भारत में कीमत

Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज़ के 32-इंच वेरिएंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये है, जबकि 40-इंच और 43-इंच वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 24,999 रुपये है. यह नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ 25 जुलाई से फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर्स, Mi होम्स और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट यानी Mi.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी. इस पर डिस्काउंट भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Apple लेकर आ रहा अपना AI चैटबॉट, ChatGPT और Google BARD को मिलेगी टक्कर

Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज़ मेटेलिक बॉडी और बेस-लेस डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है. सीरीज में 32 इंच का वेरिएंट 1366 x 768 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन, 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है. 40-इंच और 43-इंच वेरिएंट 1920 x 1080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं. Xiaomi के सभी तीन वेरिएंट दो 20W स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो के साथ आते हैं.

यह नई लॉन्च की गई स्मार्ट टीवी सीरीज़ क्वाड कोर कॉर्टेक्स A35 प्रोसेसर और माली G31 MP2 GPU से संचालित है जो 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज स्पेस के साथ जुड़ा है. इसमें गूगल असिस्टेंट के जरिए हेल्लो गूगल वॉयस कमांड भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi स्मार्ट टीवी A सीरीज में ब्लूटूथ 5.0, 2.4GHz/5GHz वाई-फाई 802.11, दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, दो ईथरनेट पोर्ट, एक AV पोर्ट और एक 3.5mm जैक है. यह Xiaomi ब्लूटूथ रिमोट के साथ आता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital