Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाकुंभ मेला क्षेत्र में 15 दिनों के विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी ने 15 दिनों के विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, जिससे संगम घाट, मंदिरों और सड़कों को स्वच्छ बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालु निर्मल संगम में स्नान कर सकें.

cm yogi
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का अनवरत प्रवाह महाकुंभ पर्व के रूप में संपन्न हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ 2025 का आयोजन जहां अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना गया तो वहीं महाकुंभ में स्वच्छता के भी कई कीर्तिमान बने. इसी क्रम में महाकुंभ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया. साथ ही अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश भी दिया है. मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी है. आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई व आस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ किया जाएगा.

15 दिनों के स्वच्छता अभियान की शुरुआत

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुंभ के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया. सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुंभ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुंभ के तौर पर भी संचालित किया गया. 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाये रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. इसी क्रम में महाकुंभ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों और गंगा सेवा दूतों को सम्मानित करने के साथ मेला क्षेत्र, संगम के घाटों और प्रयागराज नगर को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है. ताकि महाकुंभ के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु साफ और स्वच्छ संगम में पवित्र स्नान कर सकें.

श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा स्वच्छ और निर्मल

मेले की विशेष कार्यधिकारी आकांक्षा राना ने सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुंभ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरूआत कर दी है. जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थाई व अस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाये गये 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी डिसमेंटल कर हटाया जाएगा. मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा. इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेले क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है. मेला क्षेत्र में लगाये गये साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पण्डाल हटाये जा रहे हैं. साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital