जेपी सिंह, आगरा
आगरा के डिफेंस कॉलोनी स्थित टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि वह इस मानसिक तनाव से बहुत परेशान हो चुके थे.
वीडियो में उन्होंने रोते हुए कहा, “मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं. वह मुझे धमकी देती है. मर्दों के बारे में सोचिए, वे बहुत अकेले होते हैं.”
यूपी : आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मानव ने रोते हुए Video बनाया।
इसमें कहा– “मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं” pic.twitter.com/RldGT8SnG3
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 28, 2025
वीडियो में वह आगे कहते दिखे- पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी! मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा.

मानव शर्मा ने वीडियो में यह भी बताया कि वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन किसी तरह बच गए थे. उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाए और उसे उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार ठहराया. वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा था.
हालांकि, मृतक की पत्नी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उनका कहना था कि जो आरोप पति ने लगाए हैं, वह उनके पास्ट से जुड़े हैं और वह शादी से पहले के रिश्तों की बात कर रहे थे. पत्नी ने यह भी कहा कि उनके पति इन बातों को लेकर परेशान रहते थे और पीने के दौरान ये बातें उभर आती थीं.
मानव शर्मा के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिवार से बयान भी ले रही है. इस घटना ने बेंगलुरु में एक अन्य आत्महत्या के केस को भी ताजा कर दिया, जब AI इंजीनियर ने तनाव में जान दे दी थी.
यह भी पढ़िए— अतुल सुभाष की मां की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर SC ने हरियाणा सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



