Bharat Express DD Free Dish

आकाश आनंद की हो सकती है BSP में घर वापसी, मायावती से मांगी थी माफी, संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है. चर्चाएं हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें 9 अक्टूबर से पहले पार्टी में जोड़ सकती हैं. गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने मायावती से माफी की मांग करते हुए ट्वीट किया था.

akash-anand-bsp-ghar-wapsi-mayawati-apology-organisational-reshuffle

आकाश आनंद की हो सकती है BSP में घर वापसी

Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है. चर्चाएं हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें 9 अक्टूबर से पहले पार्टी में जोड़ सकती हैं. गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने मायावती से माफी की मांग करते हुए ट्वीट किया था. जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उनकी एक बार फिर बसपा में घर वापसी हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक उनकी यह घर वापसी सशर्त होगी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आकाश को मायावती की कुछ शर्तें माननी होंगी. इसके बाद उन्हें तीसरी बार माफी मिल सकती है.

10 सितंबर को पार्टी से किये गए थे बाहर

बता दें कि, मायावती ने 10 सितंबर 2026 को आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था. बसपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्हें पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के पद से मुक्त किया गया था, अब उन्हें पार्टी से मुक्त किया जा रहा है.

10 सितंबर को पार्टी से हटाये जाने के बाद मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चुप्पी साध ली थी, ये चुप्पी 2 अक्टूबर को टूटी. उन्होंने अपने और मायावती के संबंधों, मायावती की पोस्ट को री पोस्ट न करने की वजह सहित दूसरे कारणों को लेकर सफाई दी. जिसके बाद से ही यह माना जाने लगा था कि उनकी एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी में घर वापसी हो सकती है. आकाश ने अपने माफीनामे में यह जताने की कोशिश की कि उनका मिशन बड़ा है. इस दौरान उन्होंने पार्टी और अपने बहुजन मिशन को लेकर सेवा करने के लिए मौके की भी मांग की थी.

मायावती ने क्यों लिया था ये फैसला?

बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे आकाश आनंद को तीसरी बार पार्टी से बाहर निकाला था. साल 2019 में उन्हें बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया था और साल 2023 में उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था. लेकिन साल 2023 के बाद मायावती और आकाश आनंद के रिश्तों में दरार बढ़नी शुरू हो गई थी.

जिसके बाद मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि आकाश आनंद पार्टी के मिशन को छोड़कर अपने ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ से प्रभावित हो रहे हैं. मायावती ने इस दौरान अशोक सिद्धार्थ से भी राजनीति से सन्यास लेने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

अब एक बार फिर आकाश आनंद की बसपा में घर वापसी हो सकती है. बताया जा रहा है कि आकाश की वापसी पर संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read