Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेठी में पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, इनामी बदमाश ढेर होते-होते बचा; पैर में लगी गोली

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. अपहरण और फिरौती मामले में वांछित आरोपी के पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी है.

UP Amethi Police

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार (12 मार्च) तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस के ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत हुई मुठभेड़ में अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत की गई. इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण और फिरौती के मामले में वांछित आरोपी इसौली रोड की तरफ से गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया.

आरोपी को लगी पैर पर गोली

कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध युवक वहां आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा. खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तुरंत अस्पताल भेजकर उसका इलाज कराया गया.

₹50 हजार इनामी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपहरण और फिरौती के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.


ये भी पढ़ें: मेरठ में कभी डिप्टी तो कभी चीफ सेक्रेटरी बन घूम रहा था युवक, पुलिस ने उतारा भूत; फर्जी IAS का खेल खत्म!


एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital