Bharat Express DD Free Dish

थाली में परोसा थूक! UP के बागपत ढाबे का घिनौना सच आया सामने… देखें वायरल VIDEO

Baghpat Spitting On Roti: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ढाबे पर रोटियों पर थूकने का घिनौना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कारीगर महताब को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के बागपत में ढाबे पर रोटियां बनाते समय थूकने के आरोप में पुलिस ने महताब नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

Baghpat Spitting On Roti: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से इंसानियत और स्वच्छता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर रोटियां बनाते समय उन पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कदम उठाया.

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में ढाबे पर रोटी बनाते वक्त उस पर थूकने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हुआ. वीडियो का संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जांच की और आरोपी की पहचान महताब के रूप में करके उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

थूककर रोटी बनाने का घिनौना वीडियो वायरल

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें तंदूर पर रोटियां बना रहा व्यक्ति लगातार उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था. दावा किया गया कि यही रोटियां ग्राहकों को परोसी जा रही थीं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की.

बागपत पुलिस का एक्शन, आरोपी महताब गिरफ्तार

वीडियो के ऑनलाइन वायरल होते ही बागपत पुलिस की सोशल मीडिया सेल तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच की और उसमें दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान महताब के रूप में की. इसके बाद खेकड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

कानूनी प्रक्रिया शुरू, स्थानीय लोगों में आक्रोश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read