Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अवैध धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने बलरामपुर में एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश किया है. गैंग ने 40 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की और विदेश से करोड़ों की फंडिंग से लग्जरी गाड़ियाँ, बंगले और शोरूम खरीदे.

उत्तर प्रदेश की ATS ने बड़ी कारवाई करते हुए बलरामपुर में धर्मांतरण के रकेट का खुलासा किया है. गैंग ने करीब 40 बार विदेश यात्रा भी की है.

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गैंग के सदस्यों ने करीब 40 बार इस्लामिक देशों में यात्रा करने की जानकारी यूपी एटीएस को मिली है. गैंग के सदस्यों ने खुद के नाम और अलग-अलग संस्थाओं के नाम से 40 से भी ज्यादा खाते खुलवाए थे, जिनमे लगभग 100 करोड़ रुपये की धनराशि का लेन देन हुआ है.

विदेशी फण्डिंग से एक साल के अन्दर करोड़ों रुपये की संपत्ति- शोरूम, बंगला, लग्जरी गाडिया ख़रीदने की शिकायत मिली थी. ये जांच में सही पायी गई है.बलरामपुर में तीन चार सालों से रह रहा था जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा ने शिजर-ए-तैय्यबा नाम से एक पुस्तक भी छपवा रखी है जिससे ये लोग इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं.

गैंग ल़डकियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराता था.


ये भी पढ़े: UP: महर्षि भृगु से लेकर दुर्वासा ऋषि तक…प्रदेशभर में महात्‍माओं के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराएगी योगी सरकार


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital