Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP By-Election: क्या BJP ले आई सपा के PDA की काट? जानें भाजपा ने मिल्कीपुर सीट पर किसे बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर चंद्रभान पासवान को टिकट दिया है. चंद्रभान पासवान पासी समाज से ताल्लुक रखते हैं.

Milkipur

बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को दिया टिकट.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी कड़ी में भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने अयोध्या के मौजूदा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया है.

प्रतिष्ठा का सवाल बनी मिल्कीपुर सीट

मिल्कीपुर सीट पर जीत दर्ज करना सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. एक तरफ जहां बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज कर लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का बदला लेने की तैयारी कर रही है, तो वहीं सपा इस सीट को जीतकर पीडीए नैरेटिव को पूरे प्रदेश में प्रभावी करना चाहती है.

चंद्रभान पासवान को दिया टिकट

बीजेपी ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर चंद्रभान पासवान को टिकट दिया है. चंद्रभान पासवान पासी समाज से ताल्लुक रखते हैं. इसी पासी समाज से अवधेश प्रसाद भी आते हैं. अभी चंद्रभान की पत्नी रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं, खुद चंद्रभान पासवान दो बार रुदौली से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- “रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिली सच्ची आजादी”, Mohan Bhagwat बोले- राम मंदिर आंदोलन भारत को जगाने के लिए था

5 फरवरी को होगा मतदान

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी. 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतों की गणना होगी. इस सीट पर कुल 3 लाख 58 हजार मतदाता हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या अनुसूचित जाति और उसके बाद ओबीसी वर्ग के वोटर्स की है. माना जाता है कि इस सीट पर जो भी पार्टी जातीय समीकरण को साधने में कामयाब होती है, जीत उसे ही मिलती है. करीब सवा लाख दलित वोटर्स में 55 हजार के आसपास पासी मतदाताओं की संख्या है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest