Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

25 जून को आखिरी बड़े मंगल के मौके पर सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अलीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

Rajeshwar Singh

BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह .

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के दौरान आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. 25 जून को आखिरी बड़े मंगल के मौके पर सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अलीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ रामेश्वर सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी के अलावा अन्य पारिवारिक लोग भी मौजूद रहे.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि-

“उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान।”

पावन मंगलवार के अवसर पर बड़े भाई श्री रामेश्वर सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी जी एवं अन्य परिवारिक मित्रों के साथ अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में आराध्य देवों के दर्शन पूजन कर लोकमंगल की कामना की!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital