Bharat Express DD Free Dish

‘नशें में धुत्त होकर प्राइवेट पार्ट…’, भाजपा विधायक पर महिला ने लगाए संगीन आरोप

सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और गनर के जरिए धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का यह भी दावा है कि पुलिस प्रशासन और महिला आयोग से शिकायत करने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

Sexual Harassment Allegations Against BJP MLA Vinod Singh By Woman In Lucknow

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि विधायक ने उसके साथ कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

दरअसल यह आरोप सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर लगाया गया है. पीड़ित महिला का कहना है कि विधायक ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की.

प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की

पीड़िता के मुताबिक 3 जून की रात को विधायक के गनर धन्नजय यादव ने महिला को बुलाया और विधायक के पास चलने को कहा. महिला ने कहा कि शराब के नशे में धुत्त विधायक ने उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़े. महिला के विरोध करने पर विधायक ने धमकी दी की अगर तुम नहीं मानी तो मैंने बहुत लोगों को ठिकाने लगाया है.

महिला ने यह भी बताया कि विधायक के गनर ने विधायक के पास जाने से मना करने पर उसकी 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने की धमकी दी.

प्रशासन पर भी लगाए आरोप

पीड़िता ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराजगंज के सर्विलांस प्रभारी मृत्युंजय सिंह विधायक को महिला का लोकेशन निकालकर भेजा करते थे. वहीं हजरतगंज के थाना प्रभारी विक्रम सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी उन्होंने कोई सुनावाई नहीं की.

महिला ने विक्रम सिंह पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई अपराधियों को उनके पीछे लगाकर उनपर एसिड फेंकने और मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

कहीं भी नहीं हुई सुनवाई

पीड़िता का कहना है कि उसने जब आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर करवाकर महिला आयोग से मदद मांगी तो उसकी वहां भी सुनवाई नहीं हुई. वहीं महिला आयोग के पास जाने के बाद उसके ऊपर विधायक ने लखनऊ में FIR दर्ज करा दी.

बता दें कि महिला और विधायक विनोद सिंह लखनऊ के हजरतगंज में एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं. महिला के अनुसार विनोद सिंह कई महीनों से उनके पीछे पड़े थे. महिला ने यह भी बताया कि मना करने पर विधायक ने बच्ची पर एसिड एटैक, किडनैप और मारने की धमकियां भी दी थी.

यह भी पढ़ें: ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read