Bharat Express DD Free Dish

घूस की डील बनी जाल! अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, चंदौली में क्यों एक्टीव हो गया लेखपाल संघ

चंदौली के सकलडीहा कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया.

Corruption images

अवनिश/चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली के सकलडीहा में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल पंकज यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आधिकारिक पत्र मिलते ही निलंबन की कार्रवाई होगी. गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग और लेखपाल संघ में हलचल तेज हो गई है. चलिए जानते है पूरा मामला:

मौके पर हुई पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी

सोमवार शाम करीब चार बजे एंटी करप्शन टीम चार वाहनों से सकलडीहा राजवाहा स्थित आरोपी लेखपाल के किराये के मकान पर पहुंची. पूर्व निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.आरोपी की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जो मथेला और हृदयपुर क्षेत्र में तैनात था .कार्रवाई के दौरान मौके पर ही आरोपी के हाथ धुलवाए गए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एंटी करप्शन टीम उसे अपने साथ ले गई.

मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज

सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने पुष्टि की कि पंकज यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है.

लेखपाल संघ में हलचल

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही लेखपाल संघ में हलचल मच गई. संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी सहित अन्य लेखपालों ने सीओ से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने लेखपाल को घर से उठाए जाने की परिस्थितियों और की गई कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की मांग की. एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि एंटी करप्शन विभाग से आधिकारिक पत्र प्राप्त होते ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया जाएगा. एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़े:क्या एआई बदल देगा आपकी जिंदगी? पीएम मोदी ने ‘इंडिया AI एक्सपो’ से दिए बड़े संकेत

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read