Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

24 घंटे कमांड सेंटर, 15 हजार गमले और उड़ती धूल पर ब्रेक… ब्रिक्स समिट से पहले दुल्हन की तरह सजी नई दिल्ली

BRICS Summit 2026: 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एनडीएमसी ने नई दिल्ली की कायाकल्प शुरू कर दी है. प्रमुख सड़कों, चौराहों और होटलों को फूलों व सजावटी रोशनी से सजाने के साथ 24 घंटे कमांड सेंटर सक्रिय कर दिया गया है.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली में एनडीएमसी की सौंदर्यीकरण तैयारियां.

(PC: IANS)

BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली एक बार फिर वैश्विक मंच पर दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है. आगामी 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत, रोशनी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज द्विवेदी और उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने इन व्यवस्थाओं की रूपरेखा साझा की है.

12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख सड़कों, बाजारों, होटल क्षेत्रों और वीआईपी मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, रोशनी और यातायात मार्गों की सुगमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारियों को तेज कर दिया है. इस बीच, एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तैयारियों को लेकर कुछ तस्वीरें और ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो शेयर किया है.

गोलचक्करों का सौंदर्यीकरण और जगमग रोशनी की शुरुआत

एक पोस्ट में उन्होंने ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर एनडीएमसी द्वारा 2026 के ब्रिक्स समिट का स्वागत और स्मरण करने के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि हमारे गोलचक्करों पर रोशनी और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है.

सड़कों से लेकर ज़ेबरा क्रॉसिंग तक; NDMC बदल रही दिल्ली की तस्वीर

इससे पहले न्यू दिल्ली मुंसिपल काउंसिल ऑफिशियल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘नई दिल्ली, दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले, एनडीएमसी व्यापक सौंदर्यीकरण और सड़क सुधार कार्यों के माध्यम से नई दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों को एक नया और जीवंत रूप दे रहा है. गड्ढों से मुक्त सड़कों, बेहतर फुटपाथों और स्पष्ट ज़ेबरा क्रॉसिंग से लेकर थीम आधारित पेंटिंग, रोशन फव्वारों और उन्नत फुटपाथों तक, हर पहलू को सावधानीपूर्वक बेहतर बनाया जा रहा है ताकि एक स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक स्वागत योग्य शहर का निर्माण हो सके. नई दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों को गर्व, उद्देश्य और वैश्विक स्वागत की भावना के साथ रूपांतरित किया जा रहा है.’

इससे पहले एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पालिका केंद्र स्थित एनडीएमसी का एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर 5 से 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे काम करेगा. साथ ही, यातायात की निगरानी और कॉल अटेंड करने के लिए एक कंट्रोल रूम भी मौजूद रहेगा.

24 घंटे सक्रिय रहेगा पालिका केंद्र का एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि प्रत्येक तीन शिफ्ट में निदेशक या संयुक्त निदेशक स्तर के दो अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि 11 विंगों को रात्रि ड्यूटी सौंपी गई है ताकि किसी भी समस्या का समय पर समाधान किया जा सके. धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 5 प्रमुख मार्गों पर फॉग-छिड़काव अधिकारी ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि संबंधित विभाग के प्रभारी कॉल अटेंड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेंगे.

धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोधी रोड, तिलक मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांतिपथ और जाकिर हुसैन रोड सहित पांच स्थानों पर विशेष रूप से धुंध का छिड़काव किया जाएगा.

15 हजार गमले और 17 गोलचक्कर: फूलों व लाइटों से महकेगी राजधानी

तैयारियों में 17 प्रमुख गोल चक्करों, 11 होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर सजावटी प्रकाश व्यवस्था के अलावा 15 स्थानों पर फूलों के बोर्ड, नौ स्थानों पर फूलों के फव्वारे और प्रमुख सड़कों और महत्वपूर्ण चौराहों के किनारे 15,000 से अधिक फूलों के गमले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-‘गुड मॉर्निंग’ की जगह बोला ‘राधे-राधे’… फिर मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उससे मचा हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital