Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंद्रशेखर आज़ाद मामले में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2017 सहारनपुर जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 25 जुलाई तय की है.

Chandrashekhar Azad

फोटो-सोशल मीडिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को नगीना के सांसद चंद्रशेखर रावण के मामले में सुनवाई की. इस दौरान उनके वकील ने याचिका की प्रार्थना में संशोधन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय मांगा. इस पर कोर्ट ने समय देते हुए अगली तारीख 25 जुलाई नियत कर दी. न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ में याचिका पर सुनवाई चल रही है.

सहारनपुर हिंसा में चंद्रशेखर पर आरोप

सहारनपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 2017 में चंद्रशेखर पर बिना अनुमति सभा करने, हिंसा भड़काने व आगजनी आदि आरोपों में एफआईआर दर्ज किया गया था. चंद्रशेखर ने 10 मार्च 2025 को सहारनपुर की एसीजेएम कोर्ट में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे खारिज कर गया. इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई और संपूर्ण कार्यवाही रद्द करने की मांग की.
सहारनपुर के रामनगर में 8 मई 2017 को जातीय हिंसा हुई थी.

इस मामले में शिकायतकर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस ने इस घटना के बाद पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की थी. इस घटना की विवेचना के दौरान करीब 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

मामले में चंद्रशेखर आजाद को भी हिंसा भड़काने और अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है.


ये भी पढ़े: Delhi Breaking: कनॉट प्लेस स्थित LIC ऑफिस में बम की धमकी, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital