Bharat Express DD Free Dish

अखिलेश यादव की बेटी पर कमेंट करने वालों पर लाल हुए सीएम योगी, जानें सरेआम किसे दे डाली खूंखार चेतावनी?

आजमगढ़ की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर हुई कथित अभद्र टिप्पणियों की निंदा की. सीएम ने कहा कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और तत्काल FIR दर्ज कराने की बात कही…

Yogi Angry on the matter of Akhilesh Daughter: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ऐसा रूप सामने आया है जिसने सूबे की सियासत में महा-हड़कंप मचा दिया है. आजमगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी अपने धुर विरोधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के समर्थन में खुलकर सामने आ गए.

पिछले दिनों अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर हुई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियों पर बेहद सख्त रुख अख्तियार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने साफ कह दिया(Yogi On Aditi Yadav Controversy) कि बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ताओं को ऑन-कैमरा ऐसी तीखी नसीहत दे डाली है, जिससे पूरी सपा खेमे में खलबली मच गई है.

‘संज्ञान में आते ही मैंने तुरंत कराई FIR’- बोले योगी

मंच से दहाड़ते हुए (Yogi On Aditi Yadav Controversy) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी का सम्मान हर हाल में होना चाहिए. मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं. जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को बुलाकर कहा कि इसमें तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कराओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी इस उत्तर प्रदेश की धरती पर स्वीकार्य नहीं है. बेटी तो बेटी होती है और हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है.

चेले-चपाटों को उपदेश देने की दी सलाह (Yogi On Aditi Yadav Controversy)

बेटियों की सुरक्षा की दुहाई देने के साथ ही सीएम योगी ने अखिलेश यादव की दुखती रग पर हाथ रख दिया और उन्हें सरेआम कैमरे के सामने हड़काते हुए कहा कि दूसरों को तो बहुत उपदेश देते हो, अपने इन चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम में रख लें! दूसरों के ऊपर कीचड़ उछालने और टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि तुम्हारे अपने लोग किस प्रकार की घटिया भाषा का प्रयोग करते हैं. अपने लोगों को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ और अगर खुद नहीं समझा सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो, हम समझा देंगे.

ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं

आजमगढ़ में दहाड़ते हुए और क्या बोले?

आजमगढ़ को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर अपना वही पुराना ‘बुल्डोजर वाला’ कड़ा रुख दोहराया. उन्होंने सपा-बसपा के पुराने दौर पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान का मोहताज क्यों था? क्योंकि पहले की सरकारों में इच्छाशक्ति नहीं थी. योगी ने मंच से खुलेआम अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर गरीब, हर व्यापारी और हर बेटी को सुरक्षा देंगे.

लेकिन कान खोलकर सुन लें, (Yogi On Aditi Yadav Controversy) अगर किसी ने भी किसी गरीब की जमीन को हड़पने का काम किया, किसी बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाया या व्यापारी के साथ रंगदारी-जबरदस्ती की… तो फिर आगे उसके साथ क्या होगा, इसकी गारंटी हमारी सरकार नहीं ले पाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read