Bharat Express DD Free Dish

CM Yogi: यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के आदेश

यूपी सरकार विदेशी फंडिंग मामले में अब सख्त कदम उठाने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार ने राज्य के मदरस बनावाने में विदेशी फंडिंग की जांच का आदेश दिया है

CM Yogi Aditya Nath

योगी सरकार ने मदरसों की आय के स्रोत, खर्च का ब्योरा, भवन के निर्माण में लगे पैसे और संचालकों के बैंक खातों की जांच के आदेश दिए हैं. इस पूरे मामले की जांच एटीएस स्तर की विशेष टीम कर रही है, जबकि जिला प्रशासन को भी सहयोग के लिए कहा गया है.

आय और फंडिंग की जांच

राज्य सरकार को लंबे समय से कुछ मदरसों की आर्थिक गतिविधियों को लेकर इनपुट मिल रहे थे. इन्हीं के आधार पर अब यह फैसला लिया गया है कि मदरसों को मिलने वाली आय और फंडिंग का सही तरीके से जांच किया जाएगा.

हालांकि, जांच एजेंसियों का मेन फोकस उन मदरसों पर रखा जाएगा, जिनके पास विदेशी फंडिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है. जांच में ये पता लगाया जाएगा कि पैसे किन माध्यमों से आए और उन पैसों का इस्तेमाल किन कामों में किया गया था.

खातों की भी होगी जांच

सरकार ने बताया कि जांच सिर्फ संस्थानों तक ही सीमित नहीं रखी जाएगी. मदरसा प्रबंधन से जुड़े लोगों के बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच की जाएगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि पैसों का कोई दुरुपयोग न किया गया हो.

4000 मदरसों पर जांच

जानकारी के मुताबिक कुल 4000 मदरसे जांच के दायरे में हैं, जिनकी आय का स्पष्ट स्रोत अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन वे बड़े और महंगे भवनों में संचालित हो रहे हैं. जांच में यह भी देखा जाएगा कि भवन निर्माण में कुल कितने पैसे खर्च किए गए और वो पैसे कहां से आए थे.

यह भी पढे़: ‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है’: कोटद्वार के ‘हीरो’ पर फिदा हुए राहुल गांधी; मोहब्बत की दुकान पर बवाल क्यों?

-भारत एक्सप्रेस

Edited by: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read