Urdu Conclave 2026

एक बाइक, एक तमंचा और पीड़ित का सुराग; दादरी पुलिस के आगे बेबस हुआ ₹25 हजार का इनामी

Uttar Pradesh News: गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया.

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक, मोबाइल फोन और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया है. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

दादरी पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते हुए चल रहा यह बदमाश अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जिटोली थाना निधोली कलां जनपद एटा का रहने वाला है. इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस मुठभेड़ के दौरान इसके पैर में गोली लगी, जिससे यह घायल हो गया.

25 हजार का इनाम हुआ था घोषित

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिछले महीने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले एक युवक को गाड़ी में लिफ्ट दी. रास्ते में उससे मारपीट कर उसका मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लूट लिए तथा उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि अशोक कुमार फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Uttar Pradesh News

पीछा करने पर पुलिस पर चलाई गोली

शुक्रवार रात दादरी पुलिस चिठहेरा गांव के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा. पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- पंजाब में सियासी घमासान: राजा वडिंग के खिलाफ दिल्ली तक पहुंची कांग्रेस की बगावत, आलाकमान के हाथों होगा फैसला

घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक चोरी की बाइक, मोबाइल फोन और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read