नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डांस-म्यूजिक टीचर.
Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेज-3 इलाके में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग लड़की को संगीत और नृत्य सिखाने के बहाने उसे अश्लील फिल्में दिखाता था. उसकी करतूतें तब सामने आईं, जब लड़की के परिजनों ने लैपटॉप पर अश्लील फिल्म देखी.
एडीसीपी हृदेश कठेरिया के मुताबिक, बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके ऊपर पॉक्सो समेत अन्य धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि 10 साल बालिका को नृत्य और संगीत सिखाने के लिए घर आने वाला टीचर उसको पॉर्न वीडियो दिखाता था. वो बालिका को बोलता था कि खाली समय में ऐसी वीडियो देखा करो.
आरोपी टीचर का नाम नुराग मैन्युअल है. बताया जा रहा है कि पिछले 1 साल से अनुराग मैन्युअल बालिका को संगीत और नृत्य की क्लास देने उसके घर आता था. पिछले दिनों जब बालिका के परिवार वालों ने बालिका के लैपटॉप को देखा तो वह दंग रह गए. पूछने पर बालिका ने उसके द्वारा कही गई बातें अपने परिजनों को बताईं. उसके बाद उन्होंने उस टीचर की पुलिस से शिकायत की.
– भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…