Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देवरिया में लिफ्ट के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में दो आरोपी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने मकान में बंद कर दिया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. एक युवती के साथ लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. यह खौफनाक घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई. रात 8.30 बजे एक युवती अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी.

तभी गांव के ही दो युवक बाइक पर उसके पास पहुंचे. इन युवकों ने बड़े ही शातिर तरीके से युवती को लिफ्ट देने का झांसा दिया. भरोसा जीतकर उन्होंने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया. युवकों ने युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने मकान में बंद कर दिया. वहां इन दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे घबराए आरोपी मौके से भाग निकले.

जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर तुरंत फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

फिलहाल, दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न करे.

पुलिस ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द न्याय का वादा किया है.

ये भी पढ़े: सीएम योगी ने किया ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ का शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगी न्यूनतम वेतन की गारंटी

Also Follow Bharat Express on Instagram



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital