Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी की आत्मा हैं कल्याण सिंह और मुरली मनोहर जोशी- डॉ दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और बीजेपी संस्थापक सदस्य डॉ मुरली मनोहर जोशी पार्टी की आत्मा हैं.

राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती और बीजेपी के संस्थापक सदस्य डॉ मुरली मनोहर जोशी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि दोनों नेता बीजेपी की आत्मा हैं. उन्होंने बताया कि बाबू कल्याण सिंह ने प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए मुख्यमंत्री पद तक छोड़ दिया और ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली थी. वहीं डॉ जोशी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद कश्मीर में प्रवेश कर लाल चौक पर झंडा फहराने के लिए एकता यात्रा से पूरे देश को जोड़ा.

संगठन और टिकट वितरण में निष्पक्षता

डॉ शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि कल्याण सिंह प्रदेश की हर सीट के चुनावी समीकरण पर अपनी राय देते थे. वे राम प्रकाश गुप्त को बड़ा भाई मानते थे और डॉ जोशी व कलराज मिश्र को संगठन का पर्याय कहते थे. टिकट वितरण में उन्होंने कभी पक्षपात नहीं किया और हमेशा पार्टी को प्राथमिकता दी.

‘जनता के दिलों में बसे दोनों नेता ‘

उन्होंने (Dr. Dinesh Sharma) कहा कि डॉ जोशी और बाबूजी बीजेपी के संस्थापकों में शामिल रहे हैं और जनता के दिलों में बसते थे. दोनों नेताओं को हर जाति और धर्म का समर्थन मिला. कल्याण सिंह में सरदार पटेल की छवि दिखती थी, जबकि डॉ जोशी ज्ञान का भंडार हैं. उनकी दृढ़ता आडवानी जैसी और विषय प्रस्तुति अटल जी जैसी थी. विपक्ष भी उनकी राजनीतिक कुशलता का लोहा मानता था.

बहुरूपिया राजनीति का अंत

डॉ शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि अब बहुरूपिया राजनीतिज्ञों की राजनीति नहीं चलेगी. विपक्ष चुनाव के समय मीठी बातें करके, टोपी लगाकर, जाति बताकर और जनेऊ दिखाकर वोट लेता था लेकिन अब सेवा भाव की राजनीति ही सफल होगी. बीजेपी सरकार पर किसी भी धर्म के व्यक्ति ने योजनाओं में भेदभाव का आरोप नहीं लगाया है.

सेवा ही बीजेपी का धर्म-डॉ. शर्मा

ममता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने (Dr. Dinesh Sharma) कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है बल्कि सेवा ही परम धर्म है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी लखनऊ का कायाकल्प किया है. लखनऊ के लोग कठिन समय में बीजेपी कार्यकर्ताओं को खोजते हैं क्योंकि वे बिना भेदभाव मदद करते हैं. किसान सम्मान निधि से लेकर मकान, शौचालय, गैस चूल्हा और आयुष्मान कार्ड तक किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा गया.

जी राम जी बिल गरीबों के लिए अमृत

डॉ शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि मोदी सरकार ने जी राम जी बिल लाकर गरीबों को 125 दिन का रोजगार घर पर ही देने की गारंटी दी है. अब पलायन की जरूरत नहीं होगी. कांग्रेस ऐसे जनहितकारी बिल का विरोध कर रही है. यह बिल गरीबों के लिए अमृत है और दीनदयाल जी के बराबरी के सिद्धांत को अमलीजामा पहनाता है.

ये भी पढ़ें-करौली दंगे का गुनहगार अमीन खान शिकंजे में, अब संपत्ति जमींदोज करने की तैयारी; प्रशासन का कड़ा अल्टीमेटम

कार्यक्रमों में भारी भीड़

कार्यक्रमों में नगर बीजेपी अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, पार्षद गिरीश गुप्ता, साकेत शर्मा, कृष्ण कुमार लोधी, अनु मिश्रा, राजीव बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे. नगर निगम के सामने कल्याण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और राजेंद्र नगर डीएवी कॉलेज के सामने कंबल व ट्राई साइकिल वितरण किया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital