Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इथियोपिया के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के डेलिगेशन ने सीएम योगी से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा

सीएम से मिलने पहुंचे डेलिगेशन की अध्यक्षता इथोपिया के डिजिटल हेल्थ लीड गेमेचिस ने की. उनके साथ डिजिटल हेल्थ डिपार्टमेंट के तीन और सदस्य भी डेलिगेशन में शामिल थे.

CM Yogi

सीएम योगी से इथियोपिया के डेलिगेशन ने की मुलाकात.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अफ्रीकी देश इथियोपिया के मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ के एक डेलिगेशन ने मुलाकात की. मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ इथोपिया अपने देश में डिजिटल हेल्थ के माध्यम से जन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार एवं देश की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के लिए प्रयासरत है.

नॉलेज एक्सचेंज की साझेदारी करना चाहता है

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड एवं कोविड के बाद उठाए गए कदमों एवं डिजिटल हेल्थ के माध्यम से प्रदेश की 25 करोड़ की जनसंख्या के घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार को पूरा विश्व विशेष कर अफ्रीका करीब से देख रहा है एवं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एक नॉलेज एक्सचेंज की साझेदारी करना चाहता है. जिससे वह भी उन्नत किस्म की स्वास्थ्य सुविधाओं से अपने देश की जनता के स्वास्थ्य की समस्याओं का निराकरण कर सकें.

यह भी पढ़ें- अयोध्या-कन्नौज रेप केस: सुधांशु त्रिवेदी ने साधा सपा और कांग्रेस पर निशाना, बोले- यूपी में ‘दो लड़कों’ की वजह से…

सीएम से मिलने पहुंचे डेलिगेशन की अध्यक्षता इथोपिया के डिजिटल हेल्थ लीड गेमेचिस ने की. उनके साथ डिजिटल हेल्थ डिपार्टमेंट के तीन और सदस्य भी डेलिगेशन में शामिल थे. डेलिगेशन के कोऑर्डिनेटर के तौर पर डिजिटल हेल्थ एवं मेडिकल टूरिज्म एक्सपर्ट गौरव पांडेय भी साथ में थे.

सीएम ने संभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया साथ ही डेलिगेशन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित केंद्रीय कृत कमांड सेंटर एवं टेलीमेडिसिन सुविधा से सुसज्जित अस्पतालों के भ्रमण का निमंत्रण दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital