Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

निशा हत्याकांड: गाजीपुर में ग्रामीणों से सपा समर्थकों की हिंसक झड़प, यूपी पुलिस ने 200 लोगों पर दर्ज किया केस

Ghazipur Nisha Murder Case: गाजीपुर में निशा हत्याकांड के बाद सपा समर्थकों और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष हुआ. पुलिस ने इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की है.

Ghazipur Nisha Murder: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में निशा हत्याकांड को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है. हाल ही में इस मामले ने उस समय हिंसक मोड़ ले लिया, जब समाजवादी पार्टी के समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस झड़प में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

राजनीतिक रंग लेने लगा निशा हत्याकांड

निशा की हत्या के बाद से ही इलाके में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे. लेकिन धीरे-धीरे यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा. बताया जा रहा है कि सपा समर्थकों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोग आकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि वे केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आए थे.

200 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज

हिंसा की इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक 200 से ज्यादा अज्ञात और कई नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी कानून हाथ में लेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी.

निशा के गांव में भारी पुलिस बल तैनात

वर्तमान में गांव की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) की तैनाती की गई है. पुलिस के आला अधिकारी लगातार गांव का दौरा कर रहे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. निशा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द असली कातिलों को सजा देने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-KGMU का ‘मुन्ना भाई’ हुआ गिरफ्तार! अवैध धर्मांतरण से लेकर हिन्दू लड़कियों को फंसाने तक, जानें फर्जी डॉक्टर ने खोले कौन से राज?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital