Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मौत की 37वीं मंजिल! ग्रेटर नोएडा में कंस्ट्रक्शन साइट पर सेफ्टी बेल्ट फेल, पश्चिम बंगाल के 2 मजदूरों की गई जान

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 152 में एक निर्माणाधीन इमारत पर बड़ा हादसा हो गया, जहां 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 152 में एक निर्माणाधीन इमारत पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. काम के दौरान हुए इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब दोनों मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे और अचानक उनका सेफ्टी बेल्ट फेल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर 37वीं मंजिल पर काम में लगे हुए थे. इसी दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए बेल्ट में तकनीकी खराबी या टूट-फूट हो गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर पड़े. इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और तुरंत साइट पर काम रोक दिया गया.

मृतकों की पहचान रईसुल और अब्दुल समद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और रोज़गार के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में काम कर रहे थे. परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद उनके घरों में मातम का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर सुरक्षा उपकरण में चूक कैसे हुई. क्या साइट पर नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था या फिर लापरवाही बरती गई—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया हैं. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं. वहीं, स्थानीय लोग और मजदूर समुदाय इस घटना से काफी आहत हैं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘समय पर इलाज मिलता तो बच जाते पापा…’ मेरठ में क्रेन हादसे के बाद अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, तड़प-तड़प कर हुई बुजुर्ग की मौत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital