Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘समय पर इलाज मिलता तो बच जाते पापा…’ मेरठ में क्रेन हादसे के बाद अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, तड़प-तड़प कर हुई बुजुर्ग की मौत

मेरठ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटी की आंखों के सामने उसके पिता की जिंदगी खत्म हो गई.

Lucknow Father Murdered by Son

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई, जिसे सुनकर हर किसी का दिल भर आया. वेस्टर्न रोड पर त्यागी हॉस्पिटल के पास हुए इस हादसे में एक बेटी ने अपनी आंखों के सामने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया.

पीएल शर्मा रोड स्थित हीरालाल बिल्डिंग के रहने वाले चमनलाल अपनी बेटी वंदना के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे. सब कुछ सामान्य था, लेकिन तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रेन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और क्रेन चमनलाल को कुचलते हुए निकल गई.

बेटी की गोद में तड़पते रहे पिता

हादसे के बाद वंदना किसी तरह बच गई, लेकिन उसके पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे. बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने पिता को गोद में उठाया और मदद के लिए चीखती रही. वह वहां मौजूद लोगों से गुहार लगाती रही कि कोई मदद करे, लेकिन कुछ देर तक कोई आगे नहीं आया.

अस्पतालों में भी नहीं मिली राहत

काफी देर बाद कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा रोककर चमनलाल को पास के होप हॉस्पिटल पहुंचाया. लेकिन यहां एक और दुखद मोड़ सामने आया. आरोप है कि अस्पताल ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया.

इसके बाद वंदना अपने पिता को लेकर जसवंत राय अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. समय पर इलाज न मिलने की वजह से चमनलाल ने दम तोड़ दिया. चमनलाल सब्जी मंडी में टमाटर का कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. बेटी वंदना का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद उनके पिता की जान बच सकती थी.

घटना के बाद क्रेन चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लालकुर्ती पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्जुन को क्रेन समेत पकड़ लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: बलरामपुर में सीएम योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital