Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा थाना दादरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार (5 जनवरी) देर रात जारचा अंडरपास में हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जारचा अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे कारतूस बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार, दादरी थाना पुलिस देर रात जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे. जिसके बाद मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गए.

पुलिस ने क्या बताया ?
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी प्रशान्त उर्फ सिट्टू और प्रशांत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) ग्रेटर नोएडा ने बताया कि देर रात दादरी पुलिस जारचा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखे. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की साथ ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश के पैरों पर गोली लगी है. उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ये भी पढ़ें: बिना हेलमेट हाईवे पर ‘NO ENTRY’, जारी हुआ फरमान; चलान के लिए मिली मोहलत
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि, दोनो आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. मामूली रंजिश में कैमराला गांव के रहने वाले हरकेश और उसके चचेरे भाई मोहित के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी और उनकी गाड़ी तोड़ दी थी. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हरकेश की मृत्यु हो गई.
पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


