Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया.

Yogi Adityanath

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक चलती डबल डेकर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी और उसमें 30 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं.

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है.

अचानक बस में लगी आग

यह घटना 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई. बताया जा रहा है कि बस संख्या बीआर32पीए8647 में अचानक आग लग गई. कुछ ही समय में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर धुआं भर गया.

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. जेवर टोल पर मौजूद फायर टेंडर के अलावा अन्य दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया. राहत और बचाव अभियान चलाकर करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, बस के अंदर जांच के दौरान 9 लोग मृत मिले. इनमें कुछ की मौत जलने और कुछ की दम घुटने से होने की बात सामने आई है.

आग की वजह की जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में बस के एसी में स्पार्क या ब्लास्ट की आशंका जताई गई है. इसके बाद इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने की बात कही जा रही है. बस की छत पर भारी मात्रा में सामान रखे होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है.


ये भी पढ़ें: ‘चीख-पुकार और धुआं…’ ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत


पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital