BLA का पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला
BLA Attack on Pakistan Army: पाकिस्तान के सबसे अशांत और बड़े प्रांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को एक बहुत बड़ा और खौफनाक झटका लगा है. बलूच विद्रोहियों के सबसे सक्रिय गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी बलों पर दो बड़े और घातक हमले किए हैं. बीएलए ने दावा किया है कि जियारत और सुराब जिलों में किए गए इन हमलों में कुल 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और उनके कई सैन्य वाहन पूरी तरह तबाह कर दिए गए हैं. इन हमलों ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की रातों की नींद उड़ा दी है.
जियारत क्रॉस पर ‘फतह स्क्वाड’ का कहर
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उनके ‘फतह स्क्वाड’ ने जियारत क्रॉस (Ziarat Cross) पर पाकिस्तानी सैन्य काफिले की चार गाड़ियों को निशाना बनाया. इस ताबड़तोड़ हमले में एक बड़े मिलिट्री ट्रक समेत दो वाहन जलकर खाक हो गए और मौके पर ही 18 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. जो 5 सैनिक किसी तरह जान बचाकर भागे, बीएलए के लड़ाकों ने उनके हथियार भी जब्त कर लिए.
सुराब में रिमोट ब्लास्ट, उड़े परखच्चे
दूसरा हमला सुराब के हाजिका इलाके में हुआ. यहां बीएलए के ‘स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन्स स्क्वाड (STOS)’ ने एक विस्फोटक से लदी गाड़ी का इस्तेमाल किया और उसे रिमोट के जरिए पाकिस्तानी सेना के वाहन से टकराकर उड़ा दिया. इस भयंकर धमाके में सैन्य वाहन के परखच्चे उड़ गए और 7 सैनिक मारे गए.
BLA ने जारी किया खौफनाक वीडियो (BLA Pakistan Army Attack Video)
इस हमले की दहशत बढ़ाने के लिए बीएलए के मीडिया आउटलेट ‘हक्काल’ ने 1 मिनट 11 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है. इस फुटेज में नकाबपोश और हथियारों से लैस लड़ाके आग में जल रहे पाकिस्तानी सैन्य वाहनों के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि वहां सैनिकों के शव और लूटे गए हथियार भी देखे जा सकते हैं.
बलूचिस्तान में एक और दिन ताबूतों की एक और कतार 🇵🇰
ज़ियारत हमले के बाद पाकिस्तानी FC कर्मियों के कई झंडे में लिपटे ताबूत कतार में लगे हैं, जिन्हें उनके संबंधित मूल स्थानों पर भेजे जाने से पहले रखा गया है।
पाकिस्तानी मीडिया ने अब तक आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की रिपोर्ट… pic.twitter.com/Fuz44ITRe2
— Indian🇮🇳 (@singh31919) September 5, 2026
बलूचिस्तान में 72 घंटे से कोहराम (BLA Attack Latest News)
पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार को दावा किया था कि उन्होंने पिछले 72 घंटों के दौरान 48 विद्रोहियों को मार गिराया है. इसी बीच पाक सेना के एक ड्रोन हमले में एक महिला की मौत और 25 लोगों के गायब होने की खबर ने बलूच लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है. बीएलए ने साफ चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तानी सेना को ‘कब्जा करने वाली फोर्स’ मानता है और बलूचिस्तान से पाक आर्मी को बाहर निकालने तक उनका यह खूनी अभियान जारी रहेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

