Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हापुड़ में जाम ने छीनी मासूम की जान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठा सवाल

हापुड़ के फूलगढ़ी में साप्ताहिक पैंठ के जाम में फंसने से सात वर्षीय बच्ची को समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई.

हापुड़ की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को उजागर करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में सड़क किनारे लगने वाले बाजार के चलत जाम में बाइक फंसने से सात साल की बच्ची की उपचार के अभाव में मौत हो गई. बच्ची को दौरा पड़ा था और उसे तुरंत उपचार की आवश्यकता थी, लेकिन जब तक परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सड़को की अनदेखी का आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बुलंदशहर के गुलावठी निवासी सात वर्षीय ईशा पुत्री जान मोहम्मद हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में अपनी नानी के यहां आई हुई थी. बुधवार दोपहर को ईशा को अचानक दौरा पड़ा. पहले भी उसे दौरे पड़ते रहे हैं. दौरा पड़ने की जानकारी होने पर परिजन ईशा को बाइक पर ही लेकर अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन इस दौरान फूलगढ़ी में साप्ताहिक पैंठ लगी हुई थी.

इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लगा हुआ था. इस भयंकर जाम में बाइक फंस गई और करीब 20 मिनट तक बाइक को निकलने का रास्ता नहीं मिला. इस दौरान ईशा की हालत और बिगड़ती गई. परिजनों ने बताया कि जैसे-तैसे बाजार से बाइक निकालकर परिजन किशनगंज स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जाम के कारण बच्ची की मौत से आहत परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की भी. परिजनों की मांग थी कि इस स्थान से जाम हटवाया जाए, ताकि कोई और इसका शिकार न बन सके. दर्दनाक हादसे के बाद हापुड़ अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि बच्ची की मौत होना बेहद दर्दनाक है हमारा प्रयास है कि अब सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था खराब ना हो इसके लिए पुलिस फोर्स बढ़ाकर अतिक्रमण करने वालो पर सख्ती की जाएगी.

ये भी पढ़ें- “दोषी हूं तो ऐसी सजा मिले जिसकी मिसाल न हो”; यौन शोषण के आरोपों पर शंकराचार्य का प्रशासन को करारा जवाब

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital