IIMT Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा प्लेसमेंट डे का आयोजन किया गया, जिसमें 700 से अधिक छात्र शामिल हुए. यह आयोजन उन छात्रों की उपलब्धियों का जश्न था, जिन्होंने देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल किया है.
कॉलेज के छात्रों को टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, कैपजेमिनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अमेजन वेब सर्विसेज, जियो नेटवर्क्स, सिप्ला, सी-जिंट्रिक्स टेक्नोलॉजीज, जी मीडिया, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, मदरसन सुमी, एलएंडटी इंफोटेक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त हुए हैं.

कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत, लचीलापन और संस्थान में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इंटरनेशनल इंटर्नशिप, इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, इनोवेशन लैब्स और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर जैसे कई नए अवसर छात्रों को दिए जाएंगे.
कार्यक्रम में पीडब्लूसी के विनीत सैनी मुख्य अतिथि रहे. कॉलेज के डीजी एकेडमिक डॉ. अंकुर जौहरी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर सारथी गौड़ा भी उपस्थित रहे. गौड़ा ने बताया कि पिछले साल 150 से अधिक कंपनियों ने कैंपस में भाग लिया और 700 से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिला.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
