Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कब सुधरेगी यूपी पुलिस? अमरोहा में Police ने लॉकअप में बंद युवक को पानी की जगह पिलाया Acid, मचा हड़कंप

बंदी की हालत बिगड़ते देख पुलिस वालों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को आईसीयू में रखा गया है. पिलहाल अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Amroha

युवक को पानी की जगह पिलाया एसिड.

उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी कार्यशैली से योगी सरकार के दामन पर बट्टा लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. अबी लखनऊ में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि अमरोहा पुलिस के एक और कारनामे ने हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने लॉपअप में बंद एक युवक को पानी की जगह एसिड पिला दिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना इलाके के पनसुका गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र के भाई का किसी के साथ 14 अक्टूबर को विवाद हो गया था, जिसमें दूसरे पक्ष ने FIR दर्ज कराई थी, उसी के तहत पुलिस ने रविवार (28 अक्टूबर) की देर शाम को उसे घर से गिरफ्तार किया था, जिसे थाने के लॉकअप में रखा गया था.

पानी की जगह एसिड पिलाया

रात में जब उसने पानी मांगा तो पुलिस वालों ने उसे पानी की जगह एसिड की बोतल दे दी, जिसे पीने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई. बंदी की हालत बिगड़ते देख पुलिस वालों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया. युवक को आईसीयू में रखा गया है, जहां पर अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़ित के भाई का कहना है कि उन्हें इस मामले की सूचना काफी देर बाद दी गई. जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनके भाई को एसिड पिलाया गया है.

यह भी पढ़ें- पुल‍िस हिरासत में मौत का मामला: मृतक कारोबारी मोहित पांडेय के परिजनों से मिले सीएम और डिप्टी सीएम

वहीं घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीओ के दफ्तर का घेराव करते हुए शिकायत की. शिकायत के आधार पर सीओ ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग वहां से वापस लौट गए, हालांकि इस मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital