Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: ये कैसा स्वच्छता अभियान? प्रयागराज के अस्पताल में पहले कूड़ा फैलाया फिर उसे साफ किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल का मामला. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता से जुड़े सेवा पखवाड़ा के दौरान अस्पताल में चला था अभियान.

अस्पताल में चलाए गए स्वच्छता अभियान का वीडियोग्रैब.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्वच्छता अभियान का एक ऐसा मामला आया है, जिसने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं. ये मामला शहर के प्रसिद्ध तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल का है.

इस घटना का पता सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से पता चला, जिसमें एक कर्मचारी पहले साफ परिसर में कूड़ा फैलाता हुआ नजर आता है. इसके बाद कुछ डॉक्टर झाड़ू से इस कूड़े साफ करते हुए नजर आते हैं. इस दौरान मरीज और ​तीमारदार भी

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से देश में सेवा पखवाड़ा चल रहा है. इसी के तहत बेली अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया था.

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना की है. लोगों ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का मजाक है. यह सफाई अभियान नहीं बल्कि फोटो सेशन है.

इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से सवाल किए गए तो उन्होंने अपने इस कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हमारा उद्देश्य सही था. हमने अस्पताल परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital