Bharat Express DD Free Dish

16 अगस्त, 16 मिनट और 16 रुपए: कानपुर में इस ऑफर ने मचा दी भगदड़, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के अनवरगंज में आलम मार्ट के बाहर 16 रुपये वाली सेल की अफवाह से भारी भीड़ जुट गई.

UP News: कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक अजीब हालात बन गए. खबर फैली कि आलम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कपड़े और सामान सिर्फ 16 रुपये में मिलेंगे. देखते ही देखते हजारों लोग बाजार की ओर दौड़ पड़े और सड़कों पर जाम लग गया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आलम मार्ट के मालिक रईस आलम ने अपने जन्मदिन पर प्रचार के लिए खास ऑफर रखा था. उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए यह संदेश फैलाया कि 16 मिनट तक दुकान का हर सामान केवल 16 रुपये में मिलेगा. इस ऑफर ने लोगों को रात में ही दुकान की ओर खींच लिया.

दुकान में घुसने की होड़

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि दुकान में घुसने की होड़ मच गई. कई लोग धक्का‑मुक्की में गिर पड़े और कुछ को हल्की चोटें भी आईं. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया.

पुलिस की एंट्री

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई. कई थानों की फोर्स और एसीपी मौके पर पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. वीडियो में लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं.

पुलिस का क्या कहना है?

हा0लांकि पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया. पुलिस ने समझा‑बुझाकर लोगों को वहां से हटाया और दुकान को बंद करा दिया.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने साफ किया है कि आलम मार्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है. अब यह जांच की जा रही है कि दुकान मालिक और प्रचार करने वाले इन्फ्लुएंसर्स ने किस तरह से भ्रामक प्रचार किया. प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-बिना ड्राइवर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इस घटना ने पूरे कानपुर में हलचल मचा दी है. लोग कह रहे हैं कि महज 16 रुपये की सेल ने शहर की शांति भंग कर दी. अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस आलम मार्ट के मालिक रईस आलम और सोशल मीडिया प्रचारकों के खिलाफ क्या कदम उठाती है?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read