Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कानपुर में फोम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले; हुआ ये बड़ा खुलासा

Kanpur Fire News: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्टी में रात की शिफ्ट में 15 कर्मचारी काम कर रहे थे. इस दौरान एक मशीन से चिंगारी निकलने के बाद अचानक आग लग गई.

Kanpur Fire

कानपुर के फोम फोम फैक्टी में आग (सांकेतिक तस्वीर).

Kanpur Fire News: कानपुर देहात के रनिया में स्थित एक फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में आज लगने से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में 15 कर्मचारी काम कर रहे थे. इस दौरान एक मशीन से चिंगारी निकलने के बाद अचानक आग लग गई, जिसमें तीन लोगों को मौत मौके पर ही हो गई. जबकि, एक व्यक्ति की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दो लोगों की मौत लखनऊ में उपचार के दौरान हो गई. घटना के बाद फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. चूंकि, पीड़ितों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई थी, इसलिए फायर विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.

बिना फायर सर्टिफिकेट चल रही थी फैक्ट्री

दरअसल, दहला देने वाली यह घटना शनिवार (21 सितंबर) की है. कानपुर के चंद्रपुर में अजय अग्रवाल की आरपी पॉलिपैक नाम से एक फोम फैक्ट्री है. सुबह जब फ्रैक्ट्री में काम चल रहा तभी एक मशीन से चिंगारी भड़की. फोम की वजह से आग तेजी से फैल गई. तभी वहां काम कर रहे श्रमिक उसकी चपेट में आ गए. बता दें कि फैक्ट्री बिना अग्निशमन प्रमाणपत्र के चल रही थी.

चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका

फैक्ट्री में आग लगने के आधे घंटे बाद वहां दमकर की गाड़ियां पहुंचीं. करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. शाम करीब पांच बजे जले हुए तीन श्रमिकों के शव बरामद किए गए जिसमें सिर्फ हड्डी ही बची थी. इनमें से दो ममेरे भाई बताए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital