कानपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है. ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी करने के आरोप में कुमार विकास को गिरफ्तार कर लिया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.
कुमार विकास को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि यूपी के कानपुर में ATS को बड़ी कामयाबी मिली है. कानपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाले जूनियर मैनेजर कुमार विकास को यूपी ATS ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि विकास पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है.
पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था कुमार
जानकारी के अनुसार आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाला जूनियर मैनेजर कुमार विकास आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करता था. ये बात भी सामने आ रही है कि वह लगातार पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के संपर्क में था और उसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की कई गोपनीय जानकारियां भेज रहा था.
डिजाइन और मशीनों की तस्वीरों समेत कई गोपनीय जानकारियां लीक
आरोपी कुमार विकास पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की अहम जानकारी ISI को सौंपने का आरोप है. कहा जा रहा है कि उसने फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी सूची, निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बारूद, फैक्ट्री के अंदर की मशीनों, उत्पादन चार्ट, डिजाइन की तस्वीरें और कई अन्य संवेदनशील दस्तावेज लीक किए. अब देखना ये है कि जांच में और क्या कुछ निकलकर सामने आता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


