Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लखीमपुर खीरी में इतिहास रचा गया! देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र और भव्य शिव मंदिर कॉरिडोर का हुआ शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया.

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुम्भी, लखीमपुर में ₹2,850 करोड़ की लागत से देश के प्रथम बायोपॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

Edited by Akansha

Lakhimpur Kheri Bio Polymer Plant: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया. यह संयंत्र 2850 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और जैविक तरीके से पॉलिमर उत्पादन करेगा, जिससे पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा मिलेगा.

शिलान्यास समारोह के दौरान सीएम योगी ने कहा, “एक ओर पूरी दुनिया प्रयागराज महाकुंभ में भागीदार बन रही है, वहीं कुंभी में आज एक औद्योगिक महाकुंभ का साक्षी बनने का अवसर मिला है.” उन्होंने लोगों की भारी भीड़ को देखकर इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड तथा लखीमपुर खीरी के लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए बधाई दी.

इस संयंत्र की स्थापना बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा की जा रही है और इससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा. जैविक पॉलिमर उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण को लाभ होगा और उद्योग जगत में एक नई क्रांति का सूत्रपात होगा.

गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास

कुंभी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोला गोकर्णनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध शिव मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया. गोला गोकर्णनाथ का शिव मंदिर, जिसे ‘छोटा काशी’ के नाम से भी जाना जाता है, अवध क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस भव्य कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी.

1620 करोड़ रुपये की 373 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 1620 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 373 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं.

लखीमपुर खीरी के लिए ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लखीमपुर खीरी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. बायो पॉलिमर संयंत्र के शिलान्यास से क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से औद्योगिक और धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभर रहा है. प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य हर जिले को आत्मनिर्भर बनाना और लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है.


इसे भी पढ़ें- “हिमालय इंतजार कर सकता है!” पवन कल्याण ने पीएम मोदी को क्यों कहा ऐसा…


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital