Lakhimpur Kheri Train Accident: लखीमपुर खीरी के बनका गांव निवासी हरिओम बुधवार शाम अपने रिश्तेदारों के साथ रोजा बाजार से लौट रहे थे. बाइक पर हरिओम, उनके साढ़ू सेठपाल, पत्नी पूजा और दोनों बच्चे सवार थे. उन्हें ओवरब्रिज होकर जाना चाहिए था, लेकिन समय बचाने के लिए हरिओम ने बाइक सीधे रोजा जंक्शन के पास पटरी पर चढ़ा दी.
गरीब रथ एक्सप्रेस ने रौंदा
शाम करीब 6.15 बजे अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस वहां से पूरी रफ्तार में गुजरी. ट्रेन ने बाइक और उस पर बैठे सभी पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों के टुकड़े 200 मीटर तक बिखर गए और बाइक के परखचे आधा किलोमीटर दूर जाकर गिरे.
सदमे में परिवार
हादसे के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे, लेकिन शवों की पहचान करना बेहद कठिन था. बाद में पूजा की शाल और हरिओम के कपड़ों के टुकड़े देखकर शिनाख्त हुई. बाइक की नंबर प्लेट मिलने से भी पुष्टि हुई कि हादसे में हरिओम और उनके रिश्तेदारों की मौत हुई है.
स्थानीय लोगों का क्या कहना है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि मठिया कालोनी के लोग अक्सर शॉर्टकट लेकर पटरी पार करते हैं. इसके बावजूद जीआरपी और आरपीएफ ने कभी कार्रवाई नहीं की. हादसे के वक्त भी वहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था.
ये भी पढ़ें-कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक; क्रिसमस पर भी नहीं मिली राहत, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
यह दर्दनाक घटना सिर्फ एक परिवार को खत्म नहीं करती बल्कि सबके लिए नसीहत भी है. जिंदगी को दांव पर लगाकर शॉर्टकट अपनाना खतरनाक साबित हो सकता है. नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की गारंटी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


