Bharat Express DD Free Dish

मासूमों की मौत से कांपा लखनऊ, कोचिंग लाइब्रेरी में लगी आग ने ली 15 जिंदगियां; पीएम मोदी ने जताया शोक

Lucknow Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिसमें अबतक 15 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हुई है. इनमें अधिकतर छात्र हैं. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में जहां पर आग लगी वो कोचिंग सेंटर था और वहां पर छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए आए हुए थे.

Lucknow Coaching Fire

Lucknow Coaching Fire

Lucknow Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिसमें अबतक 15 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हुई है. इनमें अधिकतर छात्र हैं. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में जहां पर आग लगी वो कोचिंग सेंटर था और वहां पर छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए आए हुए थे. इन मौतों की पुष्टि KGMU मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. केके. सिंह ने की है. उन्होंने कहा है कि अबतक 15 शव मेडिकल कॉलेज लाए गए हैं. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है.

लखनऊ के अलीगंज इलाके में मौजूद इस बिल्डिंग में पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक चलता था. वहीं दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की एक कोचिंग लाइब्रेरी संचालित होती थी.

डर के मारे कई छात्र बाथरूम में बंद

जब बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर में आग लगी तो उस समय वहां पर कई छात्र मौजूद थे. आग इतनी तेजी से फैली कि कई छात्रों को बचने का मौका ही नहीं मिला. कई छात्र कोचिंग सेंटर से नीचे कूद गए, जिसमें से एक छात्र के पेट में ग्रिल घुसी हुई मिली. वह छात्र गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है.

Lucknow Coaching Fire

आग लगते ही बिल्डिंग और कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई. कई छात्रों ने डर के मारे खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था. जिनकी दम घुटने से मौत हो गई. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे वाली दीवार को तोड़कर शवों को बाहर निकाला.

AC में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि AC में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी. मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किये.

अलीगंज स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलने पर यहां यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे. वहां का मंजर इतना भयानक था कि वो देखते ही रो पड़े. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों के सामने बच्चों की लाशें निकलते देखी.

मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार दिये जाएंगे

वहीं इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया. उन्होंने एक्स पर कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्होंने लिखा,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से मुझे बहुत दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. सभी घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. बचाव कार्य चल रहा है और संबंधित अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- लाठी-डंडे लेकर बॉर्डर पर जमा हुए हजारों बांग्लादेशी घुसपैठिए, इंडियन आर्मी के कड़क तेवर देख ऐसे दुम दबाकर भागे

इस घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संवेदना जताई है. उन्होंने DGP और अपर मुख्य सचिव (गृह) को मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि इस घटना के तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read