Bharat Express DD Free Dish

चोट का एक दाग तक नहीं, फिर चेहरे पर क्यों थी इतनी सूजन? लखनऊ अग्निकांड के गुनहगारों की लंका लगाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक

Lucknow Fire Postmortem Report: लखनऊ अग्निकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि मृतकों की जान चोट से नहीं, बल्कि धुएं और दम घुटने के कारण गई.

Lucknow Fire Postmortem Report

Lucknow Fire Postmortem Report

Lucknow Fire Postmortem Report: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में एक बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है. हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें डॉक्टरों ने मौत की असली और दर्दनाक वजह को स्पष्ट किया है (Lucknow Agnikand).

लखनऊ अग्निकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है कि सभी मृतकों की जान चोट लगने से नहीं, बल्कि जहरीले धुएं के कारण दम घुटने और ऑक्सीजन की भारी कमी से गई है. डॉक्टरों के अनुसार, सांस लेते समय मृतकों के फेफड़ों और नाक के अंदर कालिख व धुएं के कण जमा हो गए थे, जिसके चलते उनका दम घुट गया और अत्यधिक दबाव के कारण उनके चेहरे व आंखों के आसपास सूजन भी पाई गई है.

बाहरी या भीतरी चोट के कोई निशान नहीं

लखनऊ अग्निकांड के मृतकों का डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले किसी भी व्यक्ति के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. इससे यह साफ होता है कि यह मौतें किसी मलबे में दबने या टकराने से नहीं हुई हैं.

डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा (Death due to suffocation)

डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सभी मृतकों की जान जहरीले धुएं के चलते दम घुटने से गई है. आग लगने के बाद परिसर में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी, जिसके कारण वहां मौजूद लोग सांस नहीं ले पाए और बेहोश होकर काल के गाल में समा गए.

फेफड़े जाम होने के कारण मौतें

रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि मृतकों की नाक के अंदर भारी मात्रा में कालिख और धुएं के कण (कार्बन) मिले हैं. सांस लेते समय फेफड़ों तक धुआं पहुंचने की वजह से फेफड़े जाम हो गए थे. इसके अलावा, अत्यधिक दम घुटने और हवा के दबाव के कारण कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन (स्वेलिंग) भी देखी गई है.

यह भी पढ़ें:  मर गया..मर गया..; एनकाउंटर के बाद कैसे चिलल्लाया जिंदा रेपिस्ट? VIDEO देख लोगों को मिला सुकून

भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read