UP News: लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को हिला के रख दिया है. एक मां ने अपनी छह साल की मासूम बेटी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या का कारण बेहद चौंकाने वाला है . दरअसल, बेटी ने मां को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और पिता को बताने की धमकी दी थी. इसके बाद मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की जान ले ली. हत्या के बाद भी मां ने प्रेमी के साथ शराब और जमकर पार्टी की. पुलिस ने इस मामले में मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें यह मामला लखनऊ के कैसरबाग का मामला है, जहां खंदारी बाजार में रहने वाले शाहरुख और रोशनी खान उर्फ नाज की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों की 6 साल की बेटी सायनारा थी. नाज ने शाहरुख से प्रेम विवाह किया था, लेकिन वह हमेशा आलीशान जिंदगी जीने की चाहत रखती थी. इस चाहत ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया. उसने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ अवैध संबंध बना लिए और फिर नाज ने अपने पति को घर से निकाल दिया और उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी. इस दौरान वह होटलों में शराब और डांस पार्टियों में मशगूल रहती थी.
मासूम बेटी बनी मां की राह में रोड़ा
नाज की बेटी सोना को उदित बिल्कुल पसंद नहीं था. वे उसे ‘गंदा अंकल’ कहकर बुलाती थी. 13 जुलाई की रात को सोना अपने पिता से मिलने की जिद कर रही थी और सो नहीं रही थी. उसी समय उदित के आने का वक्त हो रहा था. इससे गुस्साई नाज ने बेटी की पिटाई की और उसे बिस्तर पर लिटा दिया. कुछ देर बाद उदित आ गया. दोनों ने शराब पी और तेज म्यूजिक पर टू-पीस में डांस शुरू कर दिया. इस दौरान सोना जाग गई और उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.
अपनी मां को देखकर सोना ने चिल्लाना शुरू कर दिया और पिता को सब बताने की धमकी दी. इससे नाज और उदित गुस्से में आ गए. नाज ने बेटी को बेरहमी से पीटा और उसे बिस्तर पर पटककर उसके पेट पर खड़ी हो गई. उदित ने बच्ची का मुंह दबाए रखा, जिससे उसकी सांसें थम गईं. हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद दोनों ने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और फिर शराब और मीट मंगाकर पार्टी की.
बेटी की हत्या के बाद शव के साथ सोई मां
हत्या के बाद नाज और उदित ने सोना के शव को बेड के अंदर रख दिया और उसी बेड पर सो गए. अगले दिन, 14 जुलाई को, उन्होंने शव को ठिकाने लगाने और शाहरुख को फंसाने की साजिश रची. उन्होंने खून से सने कपड़े एक पॉलिथीन में डाले और बच्ची को दूसरा कपड़ा पहनाया. इसके बाद वे शव को गोमती नदी के झूलेलाल घाट के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे प्लान बनाया. हालांकि, शव को घर से बाहर ले जाने के डर से यह फेल हो गई.
दोनों का फिर दूसरा प्लान था कि शव को इंदिरा नहर में फेंकना, लेकिन दूरी और पकड़े जाने के डर से यह भी ड्रॉप कर दिया. आखिरकार, उन्होंने तीसरा प्लान बनाया कि पुलिस को कॉल करके कहेंगे कि शाहरुख ने बच्ची की हत्या की और फरार हो गया. 14-15 जुलाई की रात करीब 3 बजे नाज ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और थाने पहुंचकर यही कहानी सुनाई.
पुलिस की जांच में एक और खुलासा
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव की हालत देखकर शक हुआ. शव से बदबू आ रही थी और उसमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे साफ था कि हत्या एक-दो दिन पहले हुई थी. पुलिस ने नाज और उदित को हिरासत में लिया. सख्त पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. 16 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस जांच में ये पता चला कि नाज ने चार साल पहले उदित से संबंध बनाए थे. उदित के साथ रहने के लिए उसने तीन महीने पहले अपने जेठ, सास और दोनों ननदों को बेटी के साथ दुष्कर्म के झूठे आरोप में जेल भिजवा दिया था. 18 मई को उसने शाहरुख को मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद वह उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी. सोना को यह रिश्ता पसंद नहीं था, जिसके चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची.
नाज की काली करतूतें जानकर पुलिस भी रह गई दंग
सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस पूछताछ में नाज ने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसे बेटी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि वह उसे परेशान करती थी. उदित ने भी यही बात दोहराई. दोनों ने अपने मोबाइल का डेटा डिलीट कर उसे नाका में एक दुकान पर 8,000 रुपये में बेच दिया, ताकि कोई सबूत न मिले. पुलिस ने मोबाइल बरामद कर डेटा रिकवर करने की कोशिश शुरू कर दी है.
जांच में सामने आया कि नाज समिट बिल्डिंग के क्लबों में डांसर थी, जहां उसकी मुलाकात शाहरुख से हुई थी. शाहरुख की प्रॉपर्टी के लालच में उसने उससे शादी की, लेकिन बाद में प्रेमी उदित के साथ रहने लगी. सूत्रों के मुताबिक, उदित ने एक बार नशे में सोना के साथ गलत हरकत की थी, लेकिन नाज ने इसका फायदा उठाकर अपने ससुराल वालों को जेल भिजवा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



