Bharat Express DD Free Dish

लखनऊ में हंगामा; अवैध डेयरी हटाने गई टीम पर पथराव, दरोगा को जंजीर से पीटा

UP News: लखनऊ के पारा इलाके में अवैध भैंसी डेयरियों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.

UP News: लखनऊ के पारा इलाके में अवैध भैंसी डेयरियों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. बीते रविवार को निगम की टीम पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है.

निगम कर्मचारियों पर पथराव

पशु कल्याण अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों पर पथराव हुआ था, जिसमें तीन सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई कर्मचारी घायल हुए. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.

दरोगा को जंजीर से पीटा

हमले में अवैध डेयरी संचालकों ने पुलिस पर भी हमला किया. दरोगा को लोहे की जंजीर से बांधकर पीटा गया और टीम को दौड़ा-दौड़ा कर मारने की कोशिश की गई. महिलाओं और पुरुषों दोनों ने मिलकर पुलिस और निगम कर्मचारियों को निशाना बनाया.

सैकड़ों डेयरियों का कब्जा

पारा थाना क्षेत्र में करीब 200 अवैध डेयरियां चल रही हैं. शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ये डेयरियां नगर निगम की मिलीभगत से संचालित हो रही थीं. आगरा एक्सप्रेसवे के पास हाईवे पर भी इन डेयरियों ने कब्जा जमा रखा है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है.

हरकत में प्रशासन

हमले के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की. ACP काकोरी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. कुछ डेयरियों को हटाया गया लेकिन कई को अब भी अभयदान मिला हुआ है.

ये भी पढ़ें-यूपी-पंजाब-गुजरात में BJP का बड़ा बदलाव, तावड़े को उत्तर प्रदेश तो पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी; तीसरा कौन?

सवालों के घेरे में निगम

लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक नगर निगम की सीमा से अवैध डेयरियां हटेंगी. हाईवे पर इन डेयरियों के कब्जे से आवागमन मुश्किल हो गया है. प्रशासन की कार्रवाई जारी है, लेकिन पूरी तरह सफाई कब होगी यह अब भी अनिश्चित है.

ये भी पढ़ें-‘धान रोपकर घर लौट रहे थे मजदूर, रास्ते में बिछ गए कफन…!’ ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसे में 8 की मौत, 25 घायल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read