Bharat Express DD Free Dish

महोबा जेल में खूनी संघर्ष! एक कैदी ने दूसरे कैदी का दातों से काट डाला जबड़ा, अस्पताल में कराया गया इलाज

Mahoba jail Bloody Clash: यूपी के महोबा जिले में बाथरूम में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर एक कैदी ने दांतों से हमलाकर दूसरे कैदी का जबड़ा काट लिया. घायल कैदी को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

Mahoba jail Bloody Clash

रिपोर्ट- उपेंद्र गोस्वामी


Mahoba jail Bloody Clash: यूपी के महोबा जिले में बाथरूम में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद जिला उपकारागार में बंद दो कैदियों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान एक कैदी ने दांतों से हमलाकर दूसरे कैदी का जबड़ा काट लिया. हमले में कैदी लहूलुहान हो गया. आनन-फानन में घायल कैदी को जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया.

जेल परिसर के अन्दर हुई मारपीट की इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. मारपीट का मामला सामने आने के बाद भी जेल प्रशासन फिलहाल कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है. घायल कैदी की पहचान गैंगस्टर एक्ट में बंद कमलेश के तौर पर हुई है.

शरीर पर पानी पड़ा और…

दरअसल यह पूरा मामला शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के जिला उपकारागार का है. बताया जा रहा है कि जेल में निरुद्ध जानलेवा हमले का आरोपी कैदी हरिओम बाथरूम में नहा रहा था. तभी पास में नहा रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश का पानी हरिओम के ऊपर चला गया. जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि हरिओम ने कमलेश पर हमला कर उसके जबडे को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया.

अस्पताल में चला इलाज

आनन-फानन में जेल प्रशासन के द्वारा घायल कैदी कमलेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां तैनात डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- इंदौर में ‘न्यू ईयर’ की रात नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, होटल ले जाकर 4 युवकों ने घेरा, शोर मचाने पर भागे आरोपी

बताया जाता है कि घायल कैदी कमलेश गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है जो जून 2021 से जेल में निरुद्ध चल रहा है, जबकि आरोपी हरिओम तिवारी फरवरी 2023 से जेल में निरुद्ध है जो जानलेवा हमले का आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा घायल कैदी का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है. जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर जेल भेज दिया गया है.

जेल के अन्दर हुई मारपीट में कैदियों में हड़कम्प मच गया. इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. जेल प्रशासन फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है और कैदियों के बीच हुई मारपीट की इस घटना को सामान्य घटना बता मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read