Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंदौर में ‘न्यू ईयर’ की रात नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश, होटल ले जाकर 4 युवकों ने घेरा, शोर मचाने पर भागे आरोपी

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग के साथ 31 दिसंबर की रात गैंगरेप की कोशिश की गई. 4 आरोपियों ने नाबालिग युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग के साथ 31 दिसंबर की रात गैंगरेप की कोशिश की गई. 4 आरोपियों ने नाबालिग युवती को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है. जहां 31 दिसंबर की रात आरोपियों ने युवती को बाजार में घूमने के बहाने बुलाया और उसे होटल में ले गए, जहां उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई. घटना के दौरान युवती ने शोर मचा दिया, जिसके चलते आरोपी डर गए और उसे होटल में ही छोड़कर फरार हो गए.

परिजनों को बताई आपबीती

डरी-सहमी हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर भंवरकुंआ थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी.

ये भी पढ़ें- शाहरुख की टीम ने मुस्ताफिजुर से तोड़ा नाता! BCCI के फरमान के बाद KKR ने लिया बड़ा फैसला

एक लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज

डीसीपी इंदौर आनंद कालदगी ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी कि एक नाबालिग लड़की को 4 लड़के होटल लेकर चले गए. साथ में खाना खाया. खाना खाने के बाद नाबालिग लड़की के साथ 4 लड़कों ने छेड़खानी का प्रयास किया. जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने चारों लड़कों के खिलाफ पॉक्सो सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एक लड़की के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है, कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, हर पहलू की जांच की जा रही है. होटल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital