Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mainpuri: करहल में मतदान के बीच मिली युवती की लाश, परिजन का आरोप- BJP को देना चाहती थी वोट

उत्तर प्रदेश BJP ने सोशल साइट X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि मैनपुरी में सैफई परिवार और अखिलेश यादव के गुंडे फिर से आंतक का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

UP Bypoll: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी जिले की करहल सीट पर उपचुनाव के बीच अपराध की एक चौंका देने वाली खबर आई है. करहल कस्बे की रहने वाली एक युवती की लाश मिली है, जिसे बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था. युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह भाजपा को वोट देना चाहती थी, उसे रोकने के लिए उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई.

युवती का शव थाना करहल कस्बे के पास कंजरा नदी पुल के पास मिला. युवती के परिजनों का आरोप है कि वोट डालने को लेकर कुछ लोगों ने उसे धमकाया था और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

मैनपुरी एसपी ने क्या कहा

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने कहा, ‘करहल से कल (मंगलवार) एक 23 वर्षीय युवती गुमशुदा हुई थी, जिसका शव बुधवार सुबह बरामद हुआ है. युवती के पिता के द्वारा 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके माता-पिता के द्वारा बयान दिया गया है कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण लड़की की हत्या की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.’

सपा पर भाजपा ने लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह​ चौधरी ने युवती के पिता के बयान का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘जनपद मैनपुरी की विधानसभा करहल में सपाई प्रशांत यादव व उसके साथियों ने मिलकर एक दलित बेटी की नृशंस हत्या कर दी. हत्या सिर्फ इसलिए कि दलित बेटी ने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था.’

यही वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा ने पोस्ट किया, ‘करहल में सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था. मैनपुरी में सैफई परिवार और अखिलेश यादव के गुंडे फिर से आंतक का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital