Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur Scooter Blast: सड़क किनारे खड़े 2 स्कूटरों में जोरदार धमाका, 8 लोग चपेट में आए; कानपुर में फैली दहशत

Scooter Blasts In Kanpur: कानपुर के किदवई नगर इलाके में सड़क किनारे खड़े दो स्कूटरों में भीषण धमाका हुआ. इस घटना में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

kanpur-explosion-in-scooter
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kanpur Explosion News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ सड़क किनारे खड़े दो स्कूटरों में अचानक जोरदार धमाका हुआ. यह हादसा किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस भयानक विस्फोट में कम से कम आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना भयंकर था कि दोनों स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई. फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तुरंत जाँच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्कूटर में धमाका पेट्रोल टैंक फटने से हुआ या किसी अन्य संदिग्ध सामग्री के कारण.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. इस घटना ने कानपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग जल्द से जल्द जाँच पूरी होने की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital