Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

20 बीघा जमीन के लिए पोतों ने की थी दादा की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Grandfather Murder Meerut: मेरठ में 20 बीघा जमीन के लालच में दो पोतों ने अपने दादा की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग किये गए तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल और एक कार बरामद हुई है.

Grandfather Murder Meerut

Grandfather Murder Meerut

Grandfather Murder Meerut: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की गई है . दोनों आरोपी मृतक के रिश्ते में पोते लगते हैं. 20 बीघा ज़मीन के लिए बुजुर्ग का ना सिर्फ क़त्ल कर दिया गया बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार किया गया है .

दरअसल,25 जून की रात को घर के बाहर बैठे 82 साल के विजयपाल की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर और चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली थी . घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई .करनावल कस्बे में हुई हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने निक्की और सागर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप था कि दोनों ने गोली मारकर और चाकू से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी. दोनों मृतक के ही परिवार के हैं .

20 बीघा जमीन के लालच में कत्ल

पुलिस के मुताबिक, 82 वर्षीय विजयपाल के पास 20 बीघा जमीन थी . इस जमीन को विजयपाल अपने सगे मृत बेटे के बच्चो के नाम करना चाहते थे . लेकिन परिवार के दूसरे पक्ष में लोग इस बात से नाराज़ थे . इसी ज़मीन को लेकर मृतक विजयपाल कीरिश्ते में पोते लगने आरोपी सागर और निक्की से विवाद चल रहा था . इसी जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.

घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि वारदात वाली रात विजयपाल गांव की चौपाल पर बैठे हुक्का पी रहे थे. तभी उनके दो पोते वहां पहुंचे और पहले सीने में गोली मार दी. जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और चाकू से कई वार कर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

तमंचा, बाइक और कार हुई बरामद

मामले में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों, सागर और निक्की, को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, चाकू, एक मोटरसाइकिल और कार भी बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन म्यूल हंटर: डूंगरपुर में फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

20 बीघा जमीन के लिए अपने ही दादा की हत्या करने वाले दोनों पोते अब सलाखों के पीछे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital