Meerut News: मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के रामराज बाजार में सरेआम हुई हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप धीमा को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या आरोपी प्रदीप धीमा की गिरफ्तारी का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रदीप दोनों हाथों में तमंचे लेकर पुलिस से बहस कर रहा है और कुछ पुलिस कर्मियों की हत्या करने की भी धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, डेढ़ साल पहले प्रदीप धीमा की पत्नी अपने प्रेमी सुनील उर्फ गाबा के साथ चली गई थी जिसके बाद से वह तनाव में था. उसके कुछ दिन बाद पत्नी के प्रेमी सुनील सिंह ने प्रदीप धीमा को बेइज्जत किया. अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्रदीप धीमा ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सुनील सिंह की हत्या करने का प्लान बनाया तो कल प्रदीप ने रामराज बाजार में सरेआम उसकी हत्या कर दी.
वीडियो जारी कर कबूल किया अपराध
हत्या के बाद घटना के कबूल नामे की एक वीडियो भी जारी की, जिसमें वह खुद हत्या करने की बात कह रहा है उसमें आरोपी विपिन धीमा कई पुलिस कर्मियों के साथ अपनी पत्नी की हत्या करने की भी धमकी दे रहा है. सुनील उर्फ गाबा की हत्या का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था जिससे पुलिस को हत्या आरोपी विपिन धीमा की पहचान भी आसानी से हो गई थी.
ये भी पढ़ें: पंडित जी पार लगाएंगे नैया! ब्राह्मणों के सहारे 2027 की तैयारी में मायावती, जानें कौन है BSP का पहला प्रत्याशी
पुलिस कर रही कार्रवाई
घटना के बाद मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि कल रामराज इलाके में एक सुनील सिंह नामक युवक की हत्या कर दी गई थी, इसके बाद आरोपी ने अपना वीडियो बनाकर घटना करना कबूल किया था. आज पुलिस ने उसे घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की वीडियो में उसने कई पुलिस कर्मियों के नाम लिए हैं जिनकी जांच सीओ मवाना को सौंपी गई है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




