मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में के ब्लॉक में अपने प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही महिला की हत्या से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई. आशंका है कि महिला का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और बाकि साक्ष्य जुटाने में लगी है.
दरअसल, 35 साल की चित्रा नामक महिला के ब्लॉक में किराए के मकान में बच्चो के साथ रहती थी. उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है, पति की मौत के बाद वह अपने प्रेमी विशु के साथ रह रही है. विशु के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं थी जिसने बाद से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, आज चित्रा की हत्या होने के बाद चित्रा की बहन ने पुलिस को फोन के जरिए उसकी लाश मिलने की जानकारी दी.
बच्चों ने पड़ोसियों को दी जानकारी
जांच में पता चला है कि मृतका का टीपी नगर थाना क्षेत्र के गोलाबढ़ के रहने वाले विशु नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था. विशु महिला के किराए के मकान में आता जाता है. लंबे समय से लिव इन रह रहे थे. फिलहाल वो फरार है. मृतका के बच्चो ने बताया कि दो दिन पहले विशु उन्हें अपने गोलाबढ़ वाले मकान में ले गया था.
बताया जा रहा है कि विशु आज बच्चों को बीच रास्ते छोड़ गया जब बच्चे वापस अपनी मां के किराए वाले मकान में पहुँचे तो उन्होंने देखा कि मां की लाश बेड पर पड़ी है. इसके बाद बच्चो ने पड़ोसियों को बुलाया . बच्चो का रो- रोकर बुरा हाल है.
लिवइन प्रेम कहानी बनी मौत की वजह
वहीं इस घटनाक्रम के बाद से ही आरोपी फरार है. आशंका है कि आरोपी विशु ने चित्रा की गला दबाकर हत्या की है. चित्रा के गले पर निशान मिले हैं. उसकी साड़ी से गला दबाना प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा.
घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: नोटों की गड्डियों के साथ वायरल हुए BJP नेता, अब लगा रहे तंत्र मंत्र का आरोप, जानिए कौन हैं ये?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



